{"_id":"5a945caa4f1c1bea028b4c2f","slug":"181519672490-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि परीक्षा को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि परीक्षा को लेकर किया मंथन
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन कॉलेज में सोमवार को प्रोफेसरों और विभागाध्यक्षों की बैठक में विवि परीक्षा को लेकर मंथन किया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया पांच मार्च से विवि की परीक्षाएं शुरू होने वाली है। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, कॉलेज के प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष से छात्र-छात्राओं की कई जगहों पर चेंकिग की व्यवस्था की गई है। अधिकांश परीक्षा कक्षों में कैमरों से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन से भी परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने बैठक में शामिल प्रोफेसरों को जिम्मेदारियां सौंपी। इसमें डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. सुनीता, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. डीसी मौर्य, लाखन, सतीश वत्स, डॉ. हरेंद्र कुमार आदि रहे।