{"_id":"5a945ca04f1c1b5e6e8b7a97","slug":"181519672480-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफियाओं पर चला वन विभाग का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफियाओं पर चला वन विभाग का डंडा
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर सोमवार को वन अफसरों ने पुलिस प्रशासन की मदद से 60 बीघा जमीन को मुक्त कराया।
सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने वन कर्मियों व पुलिस प्रशासन की मदद से क्षेत्र के बरनावा गांव मेें अभियान चलाकर तीन बीघे जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसके बाद टीम ने विभाग की जमीन पर गोशाला की दीवार का निर्माण कर रहे लोगों से जमीन को कब्जा मुक्त कराया। रेंजर राजपाल ने बताया कि गोशाला का निर्माण कर रहे लोग वन विभाग की जमीन पर दीवार खींचने का प्रयास कर रहे थे। दीवार को तुड़वा दिया। इसके बाद उन्होंने तवेला गढ़ी में 15 बीघा, मवी कलां गांव में 36 बीघा, नंगला कनवाड़ा गांव में छह बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। सभी जगहों पर लोगों ने साल से अवैध कब्जा कर रखा । वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आजमपुर मुलसम में भी विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जमीन की पैमाइश कराकर जल्द ही इसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। टीम में वन दरोगा आंसु चौधरी, वन रक्षक संजय, मनोज, विकास रहे।