{"_id":"5a906ee14f1c1bb5568b58cc","slug":"181519415009-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्य के उप चुनाव की मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्य के उप चुनाव की मतगणना आज
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया होगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी तेजपाल चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर 3 में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य के पद उप चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी ताहिर, मनीष और धीर सिंह चुनावी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को गांव में पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान कराया । कुल 392 में से 262 वोटरों ने मत का प्रयोग किया। मतदान होने के बाद मतपेटी को ब्लाक मुख्यालय में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा है। शनिवार को प्रात: आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। मतगणना के दौरान कोई हंगामा व अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।