फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 फरवरी को जनपद में भारी वाहनों की नो एंट्री

25 फरवरी को जनपद में भारी वाहनों की नो एंट्री

Sat, 24 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
25 फरवरी को जनपद में भारी वाहनों की नो एंट्री
बागपत। मेरठ में 25 फरवरी को आरएसएस के राष्ट्रोदय कार्यक्रम एवं बागपत में गुफा मंदिर पर होली से पहले प्रथम रविवार को लगने वाले मेले को मद्देनजर रखते हुए कई मार्गों के रूट डायवर्ट किए हैं।
विज्ञापन

एसपी बागपत जयप्रकाश ने बताया कि गाजियाबाद से मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं शामली को जाने वाले भारी वाहनों को बागपत में दिल्ली रोड मेरठ बाईपास से टटीरी, डौला, सराय मोड़ से कस्बा सराय, मंडी समिति बड़ौत से बिनौली- मेरठ मार्ग से भूनी चौराहा थाना सरूरपुर क्षेत्र से शामली मार्ग में मिलेगा। जो सरधना-दौराला होते हुए मुजफ्फरनगर जाएगा और शामली को जाने वाला यातायात भूनी चौराहा से शामली को जाएगा। शामली दिशा से कोई भी भारी वाहन जनपद बागपत में प्रवेश नहीं करेगा। शामली की तरफ से गाजियाबाद जाने वाले सवारी वाहन व छोटे वाहन ककड़ीपुर से रमाला होते बावली, बड़ौत में औद्योगिक क्षेत्र तिराहे से अमीनगर सराय से सराय मोड़ व पिलाना भट्ठा तिराहे से ढिकौली व रटौल होते हुए लोनी की तरफ भेजा जाएगा। इस यातायात में से शामली से दिल्ली को प्रतिनिधि जाने वाली बसों को सराय मोड़ से डौला गांव होते हुए बागपत से दिल्ली रोड पर भेजा जाएगा। मेरठ से सोनीपत जाने वाले भारी वाहनों को सराय से बड़ौत, बिनौली, हर्रा, सरूरपुर, भूनी तिराहे भेजा जाएगा। सोनीपत से कोई भी भारी वाहन किसी भी दशा में जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। इसके दृष्टिगत चौकी निवाड़ा एवं गौरीपुर मोड़ पर आवश्यक पुलिस प्रबंध किए जाएंगे। चौकी हिंडन पुल से कोई भी भारी वाहन मेरठ की तरफ नहीं जाएगा। सभी मार्गों पर रूट डायवर्ट 24 फरवरी की शाम चार बजे से लागू होगा।
विज्ञापन


गुफा मंदिर मेला व्यवस्था
बागपत। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, सोनीपत की तरफ से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को नैथला मोड़ से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। नैथला मोड के सामने खाली पड़े स्थानों में इनकी पार्किंग कराई जाएगी। बागपत एवं सोनीपत से बड़ौत जाने वाले छोटे वाहनों को नैथला मोड़ से कोतवाली एवं बड़ौत भेजा जाएगा। लधवाड़ी मोड़ से मंदिर की तरफ कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। इन वाहनों की लधवाड़ी मोड़ के पास खाली खतों में पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed