{"_id":"5a7b55c34f1c1b805a8b8948","slug":"181518032323-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान दिलाएं जाने की उठायी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान दिलाएं जाने की उठायी मांग
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। किनौनी शुगर मिल द्वारा भेजे गए कई गांवों के किसानों के गत वर्ष के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को समिति ने नहीं भेजा है, इससे किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
किनौनी शुगर मिल द्वारा पिछले वर्ष का गन्ना मूल्य बकाया जनपद की समितियों को भेजा, लेकिन मलकपुर गन्ना समिति द्वारा बिनौली, शेखपुरा, दादरी, रंछाड़, जिवाना, दरकावदा आदि कई गांवों के किसानों के खातों में अभी तक भुगतान नहीं पहुंचा है। किसान रोज बैंकों के चक्कर काटकर लौट आते हैं। भुगतान खातों में नहीं पहुंचने से किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जल्द भुगतान खातों में नहीं पहुंचा तो वे आंदोलन की राह पकड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। गन्ना समिति मलकपुर सचिव ओमप्रकाश ने कहा भुगतान भेजा, जल्द किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।