फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केंद्रीय निधि से बनेंगी सड़कें, 22 फरवरी को समीक्षा

केंद्रीय निधि से बनेंगी सड़कें, 22 फरवरी को समीक्षा

Sun, 04 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय निधि से बनेंगी सड़कें, 22 फरवरी को समीक्षा
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयास से केंद्रीय निधि से जिले में दस से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। 22 फरवरी को बागपत, मेरठ और गाजियाबाद के डीएम और सीडीओ की बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री लेंगे। इससे पहले पांच फरवरी को लखनऊ में वह लोकसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर विकास कार्यों की मांग करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि बागपत, बड़ौत, छपरौली, सिवाल खास और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय निधि से दस से अधिक सड़कों के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इनमें कुछ का निर्माण शुरू भी हो गया है। बागपत-मुरादनगर, बसी-पाबला, दौझा-बुडेरा, बड़ागांव-फखरपुर मार्ग समेत लोकसभा क्षेत्र के दस से अधिक मार्ग शामिल हैं। पांच फरवरी को क्षेत्र के विधायकों के साथ वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में सड़कों और शिक्षण संस्थाओं के लिए वह प्रयासरत हैं। बड़ौत में यूनिवर्सिटी के अलावा मेडिकल कॉलेज का प्रयास किया जा रहा है। 22 फरवरी को वह मेरठ, बागपत और गाजियाबाद के डीएम और मुख्य विकास अधिकारियों की मीटिंग में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed