{"_id":"5a721b464f1c1b8c268b7bba","slug":"181517427526-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीटी इसी माह, पात्रों के खातें में जाएंगे रुपये: दूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीटी इसी माह, पात्रों के खातें में जाएंगे रुपये: दूबे
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। संयुक्त खाद्य आयुक्त मेरठ मंडल अनिल कुमार दूबे ने कहा कि डीबीटी (डॉयरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) मिल का पत्थर साबित होगी। प्रदेश में पायलट योजना के तहत खेकड़ा तहसील का चयन हुआ है। यह बागपत के लिए उपलब्धि है। फरवरी के अंत तक योजना शुरू होने की पूरी संभावना है।
संयुक्त आयुक्त ने शहर में निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डीबीटी (डॉयरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) योजना के लिए प्रदेश स्तर से चयन हुआ है। पूरे प्रदेश में दो ही जिलों का चयन इस योजना के लिए हुआ है। खेकड़ा तहसील में करीब 24 हजार कार्ड धारक है, जिसमें अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लोग शामिल हैं। योजना का संचालन क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। आधार कार्ड न बनने से थोड़ी दिक्कत जरूर हो रही है, लेकिन इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से आधार कार्ड बनाने के लिए सेटअप लगाने की तैयारियां की जा रही हैं।
फरवरी के अंत तक डीबीटी पूरी तरह लागू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के लागू होने से लोगों के खाते में गेहूं, चावल और अन्य खाद्य पदार्थ के वर्तमान दर पर उनकी धनराशि खाते में हर माह ट्रांसफर हुआ करेगी। अंत्योदय परिवार के खाते में प्रतिमाह 750 रुपये और पात्र गृहस्थों में एक यूनिट पर करीब 120 रुपये की दर से धनराशि खाते में स्थानांतरित कराई जाएगी। उनके साथ जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा मौजूद रहे। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि डीबीटी योजना के निरीक्षण के लिए संयुक्त खाद्य आयुक्त ने निरीक्षण किया है। लोगों को आधार कार्ड बनवाने और बैंकों में आधार को लिंक कराने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
सस्ते गल्ले की दुकान और गोदाम का किया निरीक्षण
संयुक्त खाद्य आयुक्त ने शहर की पांच सस्ते गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और लोगों से खाद्यान्न आवंटन के बारे में जानकारी ली। उन्हें राशन का आवंटन होता मिला। थोड़ी बहुत समस्या पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनों में नेटवर्क की मिली, जिसे सुधारने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने काठा गांव में लोगों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवाने के लिए कहा गया। बाद में खेकड़ा स्थित खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया।
राशन डीलरों में मचा रहा हड़कंप
संयुक्त खाद्य आयुक्त के निरीक्षण से सस्ते गल्ले की दुकान संचालकों में हड़कंप मचा रहा। सभी व्यवस्था पहले ही दुरुस्त कर दी गई थी। पांच दुकानों का निरीक्षण कर लौटने के बाद अन्य डीलरों ने राहत की सांस ली।