{"_id":"5a493fde4f1c1b8e698c4c5a","slug":"181514749918-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 15 लोग घायल
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कोहरे ने रविवार को कहर बरपाया। अलग-अलग सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित लधवाड़ी मोड़ के पास मिनी ट्रक की टक्कर से जुगाड़ पलट गया। इसमें सवार आठ यात्री घायल हो गए। घायल परिवार शोकसभा में शामिल होने के लिए फैजुल्लापुर गांव में जा रहे थे।
बालैनी क्षेत्र के मवी कलां गांव निवासी सोनू अपने जुगाड़ से फैजुल्लापुर गांव में शोकसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे जुगाड़ पलट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। चालक सोनू और जुगाड़ में सवार सुभाष, बलवीर, राजेंद्र, श्यामो, सत्तो समेत आठ लोग चोटिल हो गए। इनमेें सुभाष और बलवीर की हालत गंभीर होने के चलते उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने कहा ज्यादा कोहरा और मिनी ट्रक की स्पीड ज्यादा होने के कारण हादसा हुआ है। इससे थोड़ी दूरी पर ही दो बाइक की आमने-सामने की भिड़त हो गई, इसमें आशीष निवासी बावली और शुभम निवासी कस्बा खेकड़ा घायल हुए। उनका निजि चिकित्सक से इलाज कराया। हाईवे पर ही पाली गांव के पास कार ने शनिवार देर रात बाइक को मारी टक्कर। इससे बाइक सवार मोहित, अनुज और निखिल निवासी गोकलपुरी (दिल्ली) घायल हो गए। इसके अलावा बागपत-मेरठ मार्ग पर अमीनगर सराय के पास ईंट ढोने वाले ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। कार में सवार जितेंद्र और हरपाल निवासी परतापुर मेरठ घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। सभी हादसे कोहरे के कारण हुए।