{"_id":"5a1f0c2e4f1c1b71548c03b4","slug":"181511984174-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए आधी आबादी ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए आधी आबादी ने दिखाया उत्साह
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मतदान करने के लिए कई बूथों पर लोगों के बीच उत्साह दिखा। वोटिंग में आधी आबादी का उत्साह भी देखने लायक रहा। किसी बूथ पर वोट डालने में सुबह से दोपहर तक पुरुष अव्वल रहे तो किसी पर महिलाएं। मतदाता घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
पुराना कस्बा के मदरसा इस्लामियां अशरफुल उलूम के बूथ नंबर 38 पर सुबह साढ़े नौ बजे तक 121 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इनमें 65 महिला वोटरों ने मतदान किया और 56 पुरुष थे। यमुना इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 14 पर सुबह साढ़े 10 बजे 204 मतदाताओं ने वोट डाली थी। इनमें पुरुष 114 और 90 महिलाएं शामिल रहीं। शहर के जैन इंटर कॉलेज के बूथ नंबर सात पर सुबह 11 बजे तक 101 पुरुष और 93 महिला मतदाताओं ने वोट डालीं । शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला के प्राथमिक विद्यालय के बूथ 33 पर सवा 11 बजे तक 137 महिला और 121 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया था। बागपत ब्लाक के बूथ नंबर नौ पर पौने 12 बजे 125 महिला और 118 पुरुष वोटरों ने मतदान किया था। इसी मतदान केंद्र के बूथ 110 पर 150 महिला और 169 पुरुषों ने मतदान किया। शहर की अग्रवाल धर्मशाला के बूथ नंबर पांच पर दोपहर 12 बजे तक 129 महिला और 136 पुरुषों ने मतदान किया।