{"_id":"59b995324f1c1b26688b46fe","slug":"181505334578-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-कोताना मार्ग पर संचालित डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी के विरोध में बुधवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डग्गामार वाहनों को रुकवाकर मार्ग पर जाम लगा दिया और डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों की वाहन चालकों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
बुधवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं समाजसेवी मुफीद अली के नेतृत्व में बड़ौत-कोताना मार्ग पर एकत्रित हुए और मार्ग पर जाम लगाते हुए डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बड़ौत डिपो के अफसरों की मिलीभगत के चलते इस मार्ग पर काफी संख्या में डग्गामार वाहन संचालित हैं। ये आए दिन मनमाने तरीके से किराया बढ़ा रहे हैं। पहले बड़ौत से जागोस तक 5 रुपये किराया था। लेकिन अब डग्गामार वाहन चालकों ने इससे बढ़ाकर 10 से 15 रुपये कर दिया है। यदि कोई विरोध करता है तो रास्ते में उतारकर उसके साथ अभद्रता की जाती है। डग्गामार वाहन चालक सवारियों को छतों के ऊपर बैठाने के अलावा अंदर भी भूसे की तरह भरते हैं। इस कारण कई बार वाहन पलटने से हादसे भी हो चुके हैं। आरोप लगाया कि कई बार बड़ौत डिपो के अफसरों से इस मार्ग पर बसों का संचालन कराएं जाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना ने आरोपों को निराधार बताया। हंगामा करने वालों में मुफीद अली, गोलू, नवीन, दुष्यंत, रवि, महिनू, अभिषेक, सुमित, दीपक पांचाल, विशाल, मोहन आदि शामिल रहे।