{"_id":"59ac5c154f1c1b5e738b4df3","slug":"181504467989-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की सुरक्षा-व्यवस्था राम भरोसें- सहेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की सुरक्षा-व्यवस्था राम भरोसें- सहेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सुरक्षा-व्यवस्था रामभरोसे : सहेंद्र सिंह
बड़ौत (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था लचर हो गई है। आम आदमी भयभीत हो चला है। अब जनता का प्रदेश सरकार से भरोसा उठ चुका है। वे अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा बीते दिनों जनपद में हुई लूट की लगातार घटनाओं ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। पहले बागपत में दीप मोबाइल सेंटर में 50 लाख रुपये की चोरी की घटना का खुलासा भी नहीं हुआ था कि अमीनगर सराय में सराफ के यहां बड़ी लूट की घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दे दिया।
उन्होंने कहा पीड़ित परिवारों के साथ राष्ट्रीय लोकदल परिवार उनके साथ है और उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास होगा। उन्होंने कहा क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए चार सितंबर को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में बागपत में एसपी कार्यालय का घेराव होगा।
दूसरी ओर बिजरौल रोड स्थित कैंप कार्यालय में रालोद सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्म पाल तोमर ने कहा प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था से आम आदमी परेशान है। अपराध तेजी से बढ़ा है। योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने पर नाकाम रही है। महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी है। इसमें सुरेश राणा, मनोज तोमर, राजपाल, देशपाल सिंह, कर्षपाल सिंह, सुखदेव शर्मा आदि रहे।