फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गणपति की पंचामृत से पूजा

गणपति की पंचामृत से पूजा

Fri, 01 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
गणपति की पंचामृत से पूजा
गणपति की पंचामृत से पूजा
विज्ञापन

बागपत। गणेश महोत्सव में गणपति की पंचामृत से पूजा कर मोदक से भोग लगाया। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया। शहर और गांव देहात में प्रथम पूजनीय की आराधना हो रही है।
शहर के बड़ा बाजार में शिव सेवा संघ की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की आराधना की जा रही है। जागरण पार्टी के कलाकारों द्वारा विघ्नहर्ता का गुणगान किया जा रहा है। आकर्षक झांकियां को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। इसमें नीरज चौहान, कमल वर्मा, प्रदीप वर्मा, संजय, अरुण, सतीश, राहुल ठाकुर, विवेक गोयल, उर्मिला चौहान, सुनीता, कोमल, पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिव भूमिया मंदिर समिति द्वारा भगवान गजानंद की आराधना की जा रही है। भजन और कीर्तन में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसमें विनोद भारद्वाज, नगेश शर्मा, दीपेंद्र चौहान, नरेंद्र चौहान, अनिल, सोहन पाल, संदीप, ललित, ब्रजमोहन, गौरव, अंकुर कश्यप, धनश्याम, सोमपाल, बिच्चू वर्मा, शिखर, शिवम मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के कोर्ट रोड, धानुक बस्ती, सालीगराम मंदिर और यमुना रोड पर गणेश भगवान की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव में हरियाणा से आए कलाकारों ने भजन और झांकियां प्रस्तुत की। धार्मिक गीतों से भगवान का गुणगणान हो रहा है। मुकेश गर्ग, अंकुर गोयल, अमित गोयल, अंकुश गोयल, सोनू, विशाल, सौरभ, विपिन, विशाल, अमित मौजूद रहे।


गणपति का हरिद्वार में होगा विसर्जन
अमीनगर सराय। कस्बे के मुख्य बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव का समापन किया । गणपति की विसर्जन से पहले शोभा यात्रा निकाली। इसमें एक से बढ़कर एक झांकियां और प्रसिद्ध बैंडबाजे शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाया। शीलचंद इंटर कॉलेज के पास यात्रा संपन्न हुई। समिति के पदाधिकारी भगवान गणेश की प्रतिमा को हरिद्वार के लिए लेकर रवाना हो गए। इसमें अंकित वर्मा, नीरज गुप्ता, सौरव कंसल, पंकज यादव, छोटूराम यादव, अरिहंत जैन, वैभव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed