फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंचकुला में सुनवाई, बागपत में अलर्ट

पंचकुला में सुनवाई, बागपत में अलर्ट

Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पंचकुला में सुनवाई, बागपत में अलर्ट
बागपत। साध्वी के यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर सुनवाई के मद्देनजर यूपी और उत्तराखंड से सेवादारों के पंचकुला कूच करने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन ने बरनावा आश्रम पर पुलिस तैनात कर दी। बागपत में अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा जाने वाले वाहनों की देर रात तक चेकिंग की गई।
विज्ञापन

पंचकुला की सीबीआई अदालत में शुक्रवार को डेरामुखी पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार कोर्ट यौन शोषण मामले में फैसला सुना सकती है, इसकी भनक लगते ही डेरा सच्चा सौदा के लाखों सेवादार और संत समर्थकों ने पंचकुला में डेरा डाल लिया है। हरियाणा और पंजाब के अलावा बागपत में भी अलर्ट जारी किया। एसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया जनपद में विशेष चौकसी बरती जा रही है। बिनौली थाने के अलावा आसपास के थानों की पुलिस बरनावा आश्रम पर तैनात कर दी । यहां शुक्रवार को चार थानों की पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को निवाड़ा चौकी पर हरियाणा जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। निवाड़ा चौकी पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात किया है। एसपी ने जिले के प्रत्येक सर्किल ऑफिसर से बात कर उनके क्षेत्रों में सेवादारों की गतिविधियों की जानकारी ली। वेस्ट यूपी का इकलौता आश्रम बरनावा में होने के चलते किसी भी स्थिति में यहां समर्थकों की भीड़ जमा होने की आशंका है, जिस पर पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन


बिगड़ने नहीं देंगे कानून व्यवस्था
डीएम भवानी सिंह खंगौरात ने बताया डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों से बातचीत की गई है। किसी भी स्थिति में कानून के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समर्थकों ने प्रशासन को बताया वह संत की सुरक्षा के लिए ही पंचकुला जा रहे हैं, इसके अलावा उनका कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है। बागपत में किसी तरह की मीटिंग या अन्य किसी कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग जरूर हुई, रोके नहीं समर्थक
डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम के समर्थकों के हरियाणा जाने की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बरनावा ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र से निजी वाहनों पर सवार होकर समर्थक हरियाणा के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ चेकिंग ही की, किसी को सीमा पर रोका नहीं। उधर, डीएम ने कहा हरियाणा शासन ने किसी तरह का संपर्क नहीं किया और न ही बार्डर सील कर किसी को रोके जाने के लिए कहा गया है।


सोनीपत से घर लौटने लगे लोग
हरियाणा में तनाव के मद्देनजर सोनीपत और आसपास के इलाके में रहने वाले बागपत और अन्य जिलों के लोग बृहस्पतिवार को लौटने लगे। बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में सोनीपत में पढ़ते हैं, जो वहां तनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed