फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पर्युषण पर्व महाफलदायक होता है- अरूण मुनि

पर्युषण पर्व महाफलदायक होता है- अरूण मुनि

Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
पर्युषण पर्व महाफलदायक होता है- अरूण मुनि

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जैन संत अरुण मुनि ने कहा महापर्वाधिराज पर्यूषण पर्व महा फलदायक होता है।
जैन स्थानक शहर में आयोजित धर्मसभा में जैन मुनि ने बताया जैन धर्म में महा पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व आठ दिवसीय अध्यात्मिक शिविर हिंदुस्तान भर में चलाया जाता है। इसमें क्षमा का तिलक किया जाता है और तपस्या का हार पहनाया जाता है। उन्होंने कहा 12 प्रकार में तप में से कोई भी एक तप करना आवश्यक होता है। आठ प्रकार के कर्म होते हैं और आठ दिन का ही यह धार्मिक पर्व होता है और आठ प्रकार के कर्म इन आठ दिन की तपस्या में कट जाते हैं। चार प्रकार की गतियों में नरक तिर्युच मनुष्य और देव गति में इस आराधना को महा उत्सव के रूप में मनाया जाता है। देवता भी इस आस्थनिक पर्व को मनाते हैं। बाद में अरुण मुनि ने अंत गढ़ सूत्र का वाचन किया। धर्मसभा में जयप्रकाश जैन, राजीव जैन, संजय जैन, हंस कुमार, कालू जैन, दीपक जैन, अजय जैन, शैल बाला, इंद्राणी, चारू, सुबोध, साधना, पूनम कमलेश आदि रहे।


महावीर के शासन में देसना मिली - सुंदर सागर
बड़ौत। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने विहर्ष सागर सभागार में धर्मसभा में कहा भगवान महावीर ने भी यात्रा शुरू की थी। इतनी विशाल यात्रा की कहां आदिनाथ भगवान के कुल में, भील की पर्याय, शलाका पुरुषों में सम्यक दर्शन प्राप्त कर नारायण बना। ऐसे महावीर के शासन में देसना मिल रही है। इससे पूर्व डॉ. श्रेयासं जैन ने मंगलाचरण किया। इसमें मदनलाल जैन, प्रमोद, अशोक, राशि, त्रिस्ला, सुनीता, इंद्राणी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed