{"_id":"598f5df24f1c1b96558b4aff","slug":"181502567922-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दर नहीं देगा किसान- मुनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दर नहीं देगा किसान- मुनेश
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बरवाला गांव में बीज गोदाम परिसर में किसानों की पंचायत में सोसायटी द्वारा ब्याज कर बढ़ाए जाने पर आक्रोश जताया गया और निर्णय लिया गया कि तीन प्रतिशत ब्याज दर से ज्यादा वे नहीं देंगे।
पंचायत में धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि सोसायटी द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने का कोई औचित्य नहीं है। तीन प्रतिशत ब्याज दर से ज्यादा किसान देने में समर्थ नहीं है। जबकि, सोसाइटी द्वारा 12 प्रतिशत ब्याज की दर बढ़ाई गई है। उन्होंने किसानों को अवगत कराया कि सोसाइटी किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसान नेता मुनेश बरवाला ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। किसान तीन प्रतिशत ब्याज की दर से अधिक नहीं देगा। इसके लिए क्षेत्र में जनसंपर्क कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी। हरख्याल सिंह की अध्यक्षता और मुनेश बरवाला के संचालन में हुई पंचायत में महीपाल, उपेंद्र, शिवकुमार, शिवचरण, प्रवेंद्र, राजेंद्र, देशपाल, इंद्रपाल, सुनील, कर्ण सिंह, देशपाल, जगमेहर, बबलू आदि उपस्थित रहे।