फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दूसरों से अपेक्षा रखना दु:खों का मूल कारण- अरूण मुनि

दूसरों से अपेक्षा रखना दु:खों का मूल कारण- अरूण मुनि

Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
दूसरों से अपेक्षा रखना दु:खों का मूल कारण- अरूण मुनि
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन संत अरुण मुनि ने कहा दूसरे से अधिक अपेक्षा करना ही दुख का मूल कारण है। जैन स्थानक शहर में आयोजित धर्मसभा में उन्होंने कहा हर मनुष्य दूसरों से ज्यादा अपेक्षा करता है, जो सारी पूर्ण नहीं होती। फिर वह दुख महसूस करता है। उन्होंने कहा जैन जीवन शैली में आहार, व्यापार, व्यवहार और आचार शुद्ध रहते हैं। इच्छा कम रखी जाती है। इसकी आशाएं, जितनी अधिक होती है, उसे निराशा भी अधिक मिलती है। यहीं मनुष्य दुख का मूल कारण है। इसके विपरीत मनुष्य अपनी उपेक्षा करता है सोचता है मैं तो कुछ कर नहीं सकता। उन्होंने कहा अपनी आत्मा में रमण करने वाले बनो। भगवान महावीर ने भी अपनी आत्मा में रमण किया था, इसलिए तो आज वे सभी के पूज्य हैं। संत ने कहा व्यक्ति को क्रोध जब आता है, जब दूसरों से बहुत सारी उम्मीद बांध लेता है और वैसा न होने पर उसे गुस्सा आता है। इससे पूर्व अमन मुनि ने भी धर्मसभा को संबोधित किया। इसमें जयप्रकाश, राजीव, हंस कुमार, भारत भूषण, अभय जैन, दीपक जैन, अतुल जैन, बाबूराम, वीरसैन, इंद्राणी, सीमा, छवि, सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed