फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.77 lakh votes were deducted in SIR, with the highest number of deductions in Baraut.

Baghpat News: एसआईआर में कट गए 1.77 लाख वोट, बड़ौत में सबसे ज्यादा कटे

Wed, 07 Jan 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
1.77 lakh votes were deducted in SIR, with the highest number of deductions in Baraut.
बागपत। एसआईआर में जिले की तीनों विधानसभा बागपत, बड़ौत, छपरौली में 1,77,299 वोट कट गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 61,655 वोट बड़ौत विधानसभा में कटे हैं तो छपरौली विधानसभा में भी 59,243 वोट कट गए। एक महीने तक वोटर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं और उनका निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पहले जिले की तीनों विधानसभा में 9,76,798 वोटर थे। एसआईआर में 1,77,299 वोट कटने पर अब 7,99,499 वोटर रह गए हैं। जिनकी वोट कटी है, इनमें मृतक, लापता, दूसरी जगह जाकर रहने वाले, मतदाता फार्म लेकर जमा नहीं करने वाले शामिल हैं। इनके पास अभी एक महीने का मौका है और वह आपत्ति दर्ज कराते हैं तो उनकी वोट दोबारा से जोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन

-एक लाख 398 वोटरों को भेजा जाएगा नोटिस
एसआईआर के दौरान जिले में एक लाख 398 वोटर ऐसे मिले हैं, इनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल नहीं था। इन सभी को अब नोटिस भेजे जाएंगे और इनको ऐसा कोई दस्तावेज बीएलओ को देना होगा जो चुनाव आयोग ने मान्य किए हैं, जिससे इनके नाम आगे अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बागपत विधानसभा में 56,398 वोट कट गए
बागपत विधानसभा में 3,30,635 वोटर थे। अब 56,398 वोट कट गए तो 2,74,237 वोटर रह गए हैं। जिनके वोट कटे हैं, इनमें मृतक 7,167 वोटर हैं तो 6,597 वोटर नहीं मिल रहे। 34,582 वोटर यहां से अन्य जगहों पर चले गए। 4,485 ने एसआईआर में दूसरी जगह मतदाता फार्म भर लिया और 3,567 वोटरों ने फार्म लेकर नहीं दिया।
-बड़ौत विधानसभा में 61,655 वोट कटे
बड़ौत विधानसभा में 3,08,896 वोटर थे। अब 61,655 वोट कटने पर 2,47,241 वोटर रह गए हैं। वोट कटने वालों में 7,366 मृतक हैं तो 18,546 वोटर लापता हो गए। 29,385 वोटर यहां से अन्य जगहों पर जाकर रहने लगे। 3,949 वोटरों ने अन्य जगह पर अपना फार्म भर दिया और 2,409 वोटर फार्म लेने के बाद जमा कराने नहीं आए।
-छपरौली विधानसभा में कटे 59,243 वोट
छपरौली विधानसभा में 3,37,277 थे। अब 59,246 वोट कटने पर 2,78,034 वोटर रह गए। जिनकी वोट काटी गई है, इनमें 9,115 मृतक हैं। 36,894 वोटर यहां से अन्य जगहों पर जाकर रहने लगे। 4,000 वोटरों ने अन्य जगह पर अपना फार्म भर दिया। 9,234 वोटरों में लापता और फार्म लेने के बाद जमा कराने नहीं करने वाले शामिल हैं।

--
मतदाता सूची जारी करने के बाद अब एक महीने तक आपत्तियां मांगी गई हैं, उनका निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अभी उनके भी नाम सूची में शामिल किए गए हैं, जिनके नाम वर्ष 2003 की सूची में नहीं थे। वह जरूरी दस्तावेज जमा कराएंगे और उनके नाम आगे भी मतदाता सूची में रहेंगे। -विनीत उपाध्याय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed