{"_id":"5c9d2344bdec22141f00ebd2","slug":"171553802052-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर छह माह बाद रिपोर्ट दर्ज हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर छह माह बाद रिपोर्ट दर्ज हुई
विज्ञापन
बागपत।
शहर में युवक का एटीएम कार्ड बदल कर बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव निवासी सद्दाम पुत्र साबूद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराकर बताया कि वह 13 अक्तूबर 2018 को बागपत में किसी काम से आया। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया। इसी समय एक अज्ञात युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद एटीएम कार्ट के जरिये बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। उसने उसी दिन कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।