फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली विधायक ने कईं सड़कों का शिलान्यास किया

छपरौली विधायक ने कईं सड़कों का शिलान्यास किया

Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
छपरौली विधायक ने कईं सड़कों का शिलान्यास किया
बड़ौत (बागपत)। छपरौली विधानसभा में पांच करोड़ की लागत से बनने वाले मार्गों का छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने शिलान्यास किया। सहेंद्र सिंह ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से बनने मार्गों, इनमें शबगा से ककौर खुर्द मार्ग, गल्हैता से किनौनी चीनी मिल मार्ग, लूम्ब से घसौली मार्ग मुजफ्फरनगर सीमा तक, ककरौला से मांडी मार्ग शामिल हैं, के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें बहुत खराब व जर्जर हालत में हैं, जिस कारण क्षेत्रवासियों व किसानों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं और साथ ही किसानों को मिलों में गन्ना पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए विधायक सहेंद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले और क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा बताई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से सड़क मार्गों के निर्माण का आश्वासन दिया था। इस मौके पर एई उमेश त्यागी, जेई पीपी कुमार, प्रहलाद सिंह, विपिन प्रधान गल्हैता, राम सुधीर, प्रमोद राणा, संजू प्रधान मवी कलां रहे।
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। गल्हेता गांव में शनिवार को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने गांव से किनौनी शुगर मिल तक जाने वाले रास्ते पर बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से किसानों को गन्ना भुगतान मिलना शुरू हुआ है। किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं । उन्होंने बताया कि उनकी निधि से गल्हेता से किनौनी शुगर मिल को जोड़ने वाले रास्ते तक 3.86 किमी लंबी सड़क दो करोड़ 6 लाख 59 हजार रुपये की लागत से बनेगी। इस सड़क के बनने से कई गांवों के किसानों को गन्ना किनौनी शुगर मिल में आपूर्ति करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने लूंब से घसौली मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा तक 59 लाख 86 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 2.80 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर आरईडी के एई उमेश त्यागी, पीपी कुमार, मास्टर प्रहलाद सिंह, प्रधान वेदपाल धामा, संजू चौधरी, विनोद प्रधान, रामपाल बिजवाड़ा, सुधीर त्यागी, संजीव शबगा, प्रमोद राणा, बालकराम त्यागी, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed