फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.26 हजार कृषकों में से 18 हजार कृषकों का हुआ डाटा लॉक

1.26 हजार कृषकों में से 18 हजार कृषकों का हुआ डाटा लॉक

Tue, 12 Feb 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
1.26 हजार कृषकों में से 18 हजार कृषकों का हुआ डाटा लॉक
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले में एक लाख 26 हजार, 83 कृषकों की सूची सत्यापन के लिए जारी हुई है। इसमें सबसे अधिक कृषक बड़ौत ब्लॉक में हैं। 238 राजस्व गांवों के 751 गांव और माजरे के किसानों का सत्यापन होगा। जिले में अभी तक 18 हजार कृषकों का डाटा लॉक किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बजट में कृषकों की आय बढ़ाने की घोषणा कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। इसमें लघु और सीमांत कृषकों को शामिल किया है। मानक रखा दो हेक्टेयर भूमि वाले किसान। किसान पारदर्शी पोर्टल पर अप लोड कृषकों की सूची 126083 लाख के अनुसार विभाग ने सत्यापन का कार्य शुरू किया है। अवकाश निरस्त कर राजस्व, कृषि, सहकारिता सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को सत्यापन में लगाया है। जिले में अभी तक करीब 18 हजार कृषकों का डाटा लॉक किया है। जबकि रफ्तार पर कृषकों के सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। प्रथम चरण में प्रशासन की ओर से 238 राजस्व गांवों के अनुसार 751 गांव माजरे में पंजीकृत कृषकों का कार्रवाई की जा रही है। बड़ौत और बिनौली ब्लॉक में सबसे अधिक कृषक पंजीकृत हैं। जबकि सबसे कम छपरौली और खेकड़ा में हैं। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार बताया कि 1.26 लाख कृषकों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत करीब 18 हजार कृषकों का डाटा लॉक किया जा चुका है। कर्मचारी निरंतर कार्रवाई में जुटे हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक किसानों की संख्या
बागपत 20665
बड़ौत 26196
बिनौली 24506
छपरौली 15552
खेकड़ा 17319
पिलाना 21845
योग 126083

राजस्व गांव 238, गांव माजरे 751
बागपत। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 238 राजस्व गांवों में 751 माजरे और गांव हैं। इसमें बागपत ब्लॉक में 303, बड़ौत में 140, बिनौली में 100, छपरौली में 49, खेकड़ा में 75, पिलाना में 84 गांव और माजरे हैं। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि गांवों का सही प्रकार से स्पष्ट नहीं हो रहा है। अभी ब्लॉक स्तर से मिली सूची के गांवों की सूची के अनुसार कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में वंचित किसानों को मिलेगा लाभ
बागपत। अभी पहले चरण का किसानों का सत्यापन चल रहा है। इसमें प्रथम किश्त का लाभ दिलाया जाएगा। इसके बाद जो कृषक योजना से वंचित रह गए हैं, उनका गांव जाकर उनका सत्यापन कराया जाएगा। किसी भी पात्र कृषक योजना से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed