{"_id":"5c252c12bdec2256b5425cb9","slug":"171545939986-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हादसे में मजदूर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हादसे में मजदूर की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया गड्ढे में गिर जाने के कारण ट्रॉली पर बैठे मजदूर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गिर गए। पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक मजदूर को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य मजदूर भी घायल हो गए। हादसे के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया।
बृहस्पतिवार की रात में बावली गांव निवासी ट्रैक्टर चालक टिंकल अपने साथ गांव के ही मजदूर टिंकू (16) पुत्र शौकीन, राहुल पुत्र शौकीन, राहुल पुत्र देशराज और गौरव पुत्र ओमपाल के साथ ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर दिल्ली जा रहे थे। चारों मजदूर ट्रॉली पर ऊपर बैठे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया गड्ढे में आ जाने से संतुलन बिगड़ गया। चारों मजदूर ट्रॉली से हाईवे पर जा गिरे। ट्रॉली के पीछे चल रहे ट्रक ने टिंकू को कुचल दिया। जबकि ट्रक की चपेट में आने से अन्य तीनों घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम भी लग गया, पुलिस ने जाम खुलवाकर आवागमन शुरू कराया।