फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांधी स्मारक में प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति आमने-सामने

गांधी स्मारक में प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति आमने-सामने

Thu, 27 Dec 2018 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गांधी स्मारक में प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति आमने-सामने
बागपत/दोघट (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दोघट में प्रधानाचार्य पद को लेकर फिर तनातनी हो गई। प्रधानाचार्य का आरोप है कि प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य और लिपिक कार्यालयों पर ताले लगा दिए। इससे कॉलेज में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। पुलिस स्कूल पहुंची और ताले खुलवाए। प्रबंध समिति का कहना है कि प्रधानाचार्य गलत तरीके से काबिज हैं। हाईकोर्ट ने प्रबंध समिति को अधिकार दिया है। कमेटी सदस्य वरिष्ठ प्रवक्ता को चार्ज दिलाने गए थे। हाथापाई के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरेंद्र नाथ सहाय का आरोप है कि बुधवार सुबह प्रबंधक विनोद कुमार कमेटी सदस्यों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य कक्ष एवं लिपिक कक्ष पर अपने ताले लगा दिए। शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। प्रधानाचार्य ने एसडीएम बड़ौत, जिला विद्यालय निरीक्षक और पुलिस को जानकारी दी। आरोप है कि प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने उनके साथ हाथापाई भी की। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और ताले खुलवाए।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक विनोद कुमार का कहना है कि कमेटी ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरेंद्र नाथ को पिछले दिनों हटा दिया था, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने कमेटी का निर्णय नहीं माना। कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, इसमें प्रभारी प्रधानाचार्य की नियुक्ति का अधिकारी कमेटी को दिया है। नियमानुसार वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रधानाचार्य पद का दायित्व दिलाने के लिए ही कमेटी के सदस्य गए थे, जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद है। हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं हुआ तो अवमानना दाखिल की जाएगी। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा नियमानुसार ही कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed