{"_id":"5c11665bbdec2241a73a7eee","slug":"171544644187-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा एवं प्रादेशिक विकास दल ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता कराएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा एवं प्रादेशिक विकास दल ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण प्रतियोगिता कराएगा
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए प्रति ब्लॉक 12 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया है। सोमवार से प्रतियोगिता शुरू होगी। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें सभी आयु वर्ग के युवक-युवती भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विकास खंड स्तर पर एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कुश्ती, कबड्डी, एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 12 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया। वहीं इसके लिए समिति बनाई। इसके अध्यक्ष बीडीओ, सदस्य क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं सदस्य बीडीओ द्वारा नामित सहायक विकास अधिकारी मनोनीत किया। इनकी देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने सभी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रदेशित विकास दल अधिकारी को निर्देशित किया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों से कराया जाएगा।
ब्लॉक में इस तरह खर्च होगा 12 हजार का बजट
बागपत। प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयारी करने और टेंट लगाने के लिए 1200, लंच पैकेट 3000, पुरस्कार 3500, माइक सेट एवं बैटरी 1000, चूना, 300, स्टेशनरी 500, प्रमाणपत्र 1000, सीडी और फोटो 1500 रुपये खर्च किए जाएंगे।