{"_id":"5c0c1e97bdec2241c26344bc","slug":"171544298135-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत ने जीती स्टेट वॉलीबाल चैम्पियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत ने जीती स्टेट वॉलीबाल चैम्पियनशिप
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। गजरौला में 67वीं स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में बागपत की सीनियर पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप जीत ली। वहीं महिलाओं की टीम ने भी दूसरा स्थान प्राप्त किया।
एसोसिएशन बागपत के सचिव राजपाल सिंह धामा ने बताया कि जनपद बागपत की पुरुष और महिला टीम ने गजरौला में 67वीं स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को जनपद की पुरुष वॉलीबाल टीम का फाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर की टीम के साथ हुआ। मुकाबले में जनपद बागपत ने पांच में से लगातार तीन मैच जीतकर चैंपियनशिप जीती।
बागपत की महिलाओं की टीम का फाइनल मुकाबला मुरादाबाद से हुआ। इसमें बागपत की टीम उपविजेता रही है। स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में जनपद बागपत की टीम द्वारा जीत हासिल करने पर जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बागपत के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। रंछाड़ गांव के पूर्व प्रधान चौधरी समर पाल सिंह ने कहा कि जनपद वॉलीबाल विजेता पुरुष टीम व उपविजेता महिलाओं की टीम को राजीव दीक्षित खेलकूद शिक्षा संस्थान रंछाड़ में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।