{"_id":"5c058cd0bdec2241ca08f499","slug":"171543867600-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
संट फ्रांसिस स्कूल बिजरौल रोड बड़ौत का रविवार की रात्रि में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, एसपी शैलेष कुमार पांडेय और फादर जॉन कोचिचिरा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि ज्ञान को कभी नहीं बांटा जा सकता। इसलिए बच्चों को खूब पढ़ाएं और उन्हें संस्कारवान शिक्षा दे, ताकि वे आगे बढ़कर देश व समाज की उन्नति मेें अपना योगदान दे सके। एसपी ने बच्चों को कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और योग भी जरूरत है। इसलिए योग करो ओर स्वस्थ रहो।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देशभक्ति गीत रंग दे बसंती चोला, जय हो, हिंदुस्तान की कसम के अलावा कई सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज मेें फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। हेड गर्ल्स यशस्वी, रिया हेड ब्वाय शगुन तोमर, अजय तोमर, परिषा तोमर ने बाल मजदूरी व बेटी बचाओ नाटक का मंचन किया। अंत में फादर जॉन कोचिचिरा ने डॉ. सत्यपाल सिंह और शैलेष कुमार पांडेय को सम्मानित किया । संचालन हरिओम तोमर ने किया। अंत मेें केन्द्रीय राज्यमंत्री ने मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें फादर सिनोज, फादर बिजू, फादर थोमस चिटटुकलम, सिस्टर रज्जी, सोबिन, अमर, हरिओम तोमर आदि रहे।