{"_id":"5bfda470bdec22416a474f10","slug":"171543349360-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी से युवाओं को नहीं मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी से युवाओं को नहीं मिली निजात
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुरादाबाद मंडल के यूथ प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, बेरोजगारी से युवाओं को निजात नहीं मिली। प्रदेश सरकार के खिलाफ नौ दिसंबर लखनऊ में जन आक्रोश रैली होगी।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में हर वर्ग परेशान है। अपराध बढ़ा है और बेरोजगारी कम नहीं है। थाना और तहसील में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। किसान से लेकर मजदूर को सड़क खड़ा कर दिया है। पार्टी की ओर से लखनऊ में नौ दिसंबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन होगा। सरकार से पिछड़ों को जाति जनगणना के आधार पर हक दिलाने, महिला उत्पीड़न, अल्पसंख्यकों को उत्पीड़न पर रोक बेरोजगारों को भत्ता, गन्ने का भुगतान और किसान आयोग का गठन सहित विभिन्न मुद्दों पर मांग की जाएगी। जिलाध्यक्ष इस्लाम प्रधान ने बताया कि जन आक्रोश रैली में प्रत्येक विधानसभा से दो-दो बसों में सवार होकर कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। इसमें महेंद्र सिंह यादव, महासचिव देवेंद्र यादव, विकास यादव, रणजीत जाटव, महासचिव जुल्लू , जमील आदि रहे।