{"_id":"5b92cd3e867a557f6f60c190","slug":"171536347454-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-पानीपत रेल लाइन को लेकर दिल्ली में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-पानीपत रेल लाइन को लेकर दिल्ली में मंथन
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-पानीपत रेल लाइन को लेकर दिल्ली में मंथन
बागपत। मेरठ से पानीपत तक प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए दिल्ली में रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। पुराने सर्वे से रेलवे लाइन ले जाने को लेकर विचार किया गया। जल्द ही इस पर सहमति बन सकती है। पुरानी रेलवे लाइन दौराला से टीकरी और कांधला होते हुए पानीपत तक जाएगी।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह के निजी सचिव सुयष पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली स्थित डीआरएम कार्यालय में रेलवे अधिकारियों और केंद्र सरकार के जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। मेरठ से पानीपत तक जाने वाली रेलवे लाइन को लेकर मंथन किया गया। डॉ सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर वह मीटिँग में शामिल हुए। रेलवे लाइन के मेरठ से दौराला, सरधना, टीकरी, कांधला के पुराने सर्वे पर ही ले जाए जाने पर अधिक सहमति बनती नजर आई। डॉ सत्यपाल सिंह पिछले चार साल से पुराने सर्वे को लेकर ही रेलवे लाइन गुजारने की बात कह रहे हैँ, लेकिन बीच में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से रेलवे लाइन की बात उठी थी। दोनों जिलों के बीच इस मुद्दे पर काफी रसाकशी हो चुकी है। पांडेय ने कहा कि पुराने सर्वे से ही रेलवे लाइन जाएगी, इसके लिए जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
---------