{"_id":"5b903064867a557ff830152e","slug":"171536176228-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्म शोधन इकाइयां स्थानांतरित नहीं हुई तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्म शोधन इकाइयां स्थानांतरित नहीं हुई तो आंदोलन
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भड़ल गांव के ग्रामीणों ने चर्म शोधन इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि 11 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो उसके बाद ग्रामीण धरना शुरू कर देंगे।
ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव के बीचों बीच हो रहे चर्म शोधन कार्य से लोग परेशान हैं। इकाइयों से निकलने वाले दूषित पानी ने तालाब व भूजल को भी दूषित कर दिया है। चर्म शोधन इकाइयों को स्थानांतरित कराने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन इकाइयों को स्थानांतरित नहीं किया। ग्राम पंचायत ने गांव से इकाइयों के लिए भूमि भी आवंटित कर रखी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 11 सितंबर तक चर्म शोधन इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित नहीं किया तो ग्रामीण गांव में ही धरना शुरू कर देंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बीडीओ बिनौली गांव जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।