{"_id":"5b8c389e42c79210c55f248f","slug":"171535916190-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में बिजली कटौती से लोग परेशान
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। त्योहारी मौसम में नगर और क्षेत्र में विद्युत निगम द्वारा की जा रही विद्युत आपूर्ति में अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान हैं। रविवार सुबह तेज बरसात के बाद अमीनगर सराय रोड पर स्थित 220 बिजलीघर से बत्ती गुल कर दी गई। इसके चलते बिजली के साथ ही पानी की किल्लत से भी परेशानी हुई।
निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा नगरवासियों के अलावा क्षेत्र के लुहारी, बावली, ढिकाना, बाम, बड़का, औसिक्का, मलकपुर, गूंगाखेडी, बिजरौल आदि गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से लोग पानी की किल्लत से भी जूझने पर विवश है। लोगों का कहना है कि बिजली न होने के कारण उन्हें पशुओं का चारा काटने को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नही हो पा रही है। ऊपर से रविवार सुबह अचानक आई तेज बरसात से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। क्षेत्र मेें आकाशीय बिजली गिरने की सूचना पर अमीनगर सराय रोड स्थित 220 बिजलीझघर से सप्लाई बंद कर दी गयी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं एक्सईएन द्वितीय के अवर अभियंता रवि प्रताप का कहना है कि कभी-कभार लाइनों में फाल्ट आ जाने के कारण विद्युत बंद करनी पड़ती है।