{"_id":"5b8c388e42c792465b68a719","slug":"171535916174-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेवाएं ठप रहने से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेवाएं ठप रहने से परेशान
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में दो दिन से बीएसएनएल सेवाएं ठप पड़ी हैं। लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बीएसएनएल विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा मलकपुर, जौनमाना, ढिकाना, जौनमाना, बिजरौल सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। दो दिन से क्षेत्र मेें बीएसएनएल सेवा बिल्कुल ठप है। इस कारण न तो लोग इंटरनेट से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं और न ही अपने परिचित और रिश्तेदारों को फोन कर पा रहे हैं। समाजसेवी बबलू मलिक, सचिन चौहान ने बताया कि बीएसएनएल सेवा ठप होने से बैंकों में लेन-देन का बुरी तरह से प्रभावित है। सरकारी नौकारियों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आय, जाति व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जेई अंबुज का कहना था कि बरसात के चलते बीएसएनएल सेवा ठप हो जाती हैं। इसे दुरुस्त कराया जाएगा। रोष जताने वालों मेें अंकित, सुरेन्द्र, नीरज, अमरदीप, अशोक, दीपक, महेंद्र शामिल रहे।