फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वेद प्रचार सप्ताह का शुंभारभ हुआ

वेद प्रचार सप्ताह का शुंभारभ हुआ

Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
वेद प्रचार सप्ताह का शुंभारभ हुआ
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य समाज का वेद प्रचार सप्ताह आजाद नगर और आवास विकास कॉलोनी से रविवार को शुरू किया गया।
वेद प्रचार सप्ताह के पहले दिन आयोजित यज्ञ में आचार्य समर भानु व उदयवीर सिंह दांगी यज्ञमान रहे। यज्ञ के ब्रह्मा राकिशन शास्त्री रहे। यज्ञ के बाद चरण सिंह मलिक व श्रीपाल आर्य ने भजनों के माध्यम से यज्ञ एवं वेदों के महत्व पर प्रकाश डाला। मेरठ से आए वेदों के पंडित आचार्य संजय ने बताया कि मनुष्य को जीवन जीने के लिए सामाजिक प्रेरणा होने के कारण समाज के ऋणों से बंधा होने के कारण अकेले अपने दम पर अकेला कोई व्यक्ति एक रोटी भी प्राप्त नहीं कर सकता। मनुष्य का कर्तव्य है कि वह दूसरे मनुष्य का कल्याण कर जीवन जीए, यदि हम अपने लिए ही जिएगें तो वेद के अनुसार यह पापमय जीवन होगा। सायं काल में आचार्य संजय ने ईश्वर को अनेकों गुणवाला होने के कारण सबसे अधिक प्रेम करने वाला बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अगिरस मुनि ने की। संचालन डॉ. ओमवीर और प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। इस मौके पर इंजीनियर विजयपाल सिंह, सहंसर पाल, राजेंद्र सिंह, जल सिंह, वेदपाल, लक्ष्मीचंद, जयप्रकाश, इकबाल कवि, जयवीर, ओमवीर, ब्रजमोहन सिंह, मोहनपाल, गुलाबचंद, हरवीर, राजकुमार आर्य, विनोद भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed