{"_id":"5b7f0b5942c792464d1bb130","slug":"171535052633-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीएचएस सेंटर को मंजूरी, जल्द शुरू होगा हाइवे का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीएचएस सेंटर को मंजूरी, जल्द शुरू होगा हाइवे का निर्माण
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्र सरकार ने जिले में सीजीएचएस को मंजूरी दे दी है। देश में छह सेंटर मंजूर किए गए हैं, इनमें एक का निर्माण बागपत में होना है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि हाईवे निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बागपत आकर शुभारंभ करेंगे।
बृहस्पतिवार को डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने बागपत में रहने वाले केंद्रीय कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके आश्रितों के लिए सीजीएचएस सेंटर की मांग की, क्योंकि मेरठ या दिल्ली जाने में उन्हें परेशानी उठानी पड़ती थी। स्वास्थ्य मंत्री ने इसे मंजूरी दे दी है। कोच्चि, विशाखापत्तनम, वाराणसी, श्रीनगर, जालंधर और बागपत में वेलनेस सेंटर मंजूर किए गए हैं। इससे बागपत में रह रहे लोगों को लाभ मिलेगा। उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। हाईवे के पहले पैकेज के लिए निर्माण के लिए एजेंसी मैसर्स कृष्णा कंस्ट्रक्शन को चयनित कर लिया गया है। पहले चरण का निर्माण 435 करोड़ की लागत से होगा। यह हाईवे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बागपत से लेकर शामली तक बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जल्द ही बागपत आएंगे।