फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेतों तक पहुंचा यमुना का पानी, फसलें जलमग्न

खेतों तक पहुंचा यमुना का पानी, फसलें जलमग्न

Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खेतों तक पहुंचा यमुना का पानी, फसलें जलमग्न
बागपत। बरसात थमने के बाद भी यमुना का पानी उफान पर है। जिले के कई गांवों के खेतों तक पानी पहुंच गया, इससे फसलें जलमग्न हो गई है। हथिनी कुंड बैराज से रविवार को 1.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इससे सोमवार को भी जलस्तर घटने के आसार नहीं है। डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने यमुना तटों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा मामले पर प्रशासन की नजर है, फिलहाल जलस्तर से किसी तरह के खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

हथिनी कुंड बैराज से शनिवार को यमुना में 5.27 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा। रविवार दोपहर के समय 1.18 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ दिया। जिले में भी यमुना का जलस्तर बढ़ गया। छपरौली के टांडा, जागौस और छपरौली में पानी देखने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। जागौस गांव के किनारे तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीण एहतियात बरत रहे हैं। कोताना, नंगला बहलालपुर, मवी कलां, काठा, सांकरौद गांव के खेतों तक पानी पहुंचा है। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। सोमवार को भी जलस्तर बढ़ने के आसार बने हुए हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि बागपत, बड़ौत और खेकड़ा एसडीएम को निगरानी के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग की टीमें हालत पर नजर रखे हैं। प्रशासन की पूरी नजर हैं और बाढ़ चौकियों को पूरी तरह अलर्ट किया।
विज्ञापन


कई जगह मिट्टी का कटान
बागपत। यमुना के पानी से कई जगह मिट्टी का कटान भी हुआ है। काठा, मवी कलां सहित अन्य गांवों के खेतों के आसपास मिट्टी कटान हुआ है।

सब्जी किसानों को लाखों की चपत
बागपत। यमुना में पानी आ जाने से सब्जी किसानों को लाखों रुपये की चपत लगी है। निवाड़ा, बागपत, मवी कलां और काठा गांव के सब्जी की खेती करने वाले किसानों ने कहा बारिश होने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक स्थल बनें यमुना के किनारे
बागपत। यमुना नदी के किनारे पर्यटक स्थल जैसे बन गए हैं। निवाड़ा पुल, बागपत में यमुना का पक्का घाट, मवी कलां, काठा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित यमुना के पुल पर सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही।


पलड़ी में ग्रामीण के मकान की छत गिरी
दाहा (बागपत)। आदर्श गांव पलड़ी में दोपहर के समय सतपाल पुत्र ईश्वर की छत भरभराकर गिर गई। परिवार के लोगों को छत के गिरने से पहले ही आभास था। जिसको देखते हुए सभी सामान पहले ही निकलवा लिया था। कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed