फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 29 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन
दोघट (बागपत)। टीकरी में सीएचसी चालू कराने की मांग को लेकर कस्बावासियों का धरना 54वें दिन भी जारी रहा। सीएचसी प्रांगण में जल भराव के विरोध में धरनारत लोगों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन गरीब जनता के हित में काम नहीं कर रही है। कस्बावासी पिछले 54 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पिछले तीन दिन से मूसलाधार बारिश में भी वे धरने पर डटे हैं। उनका कहना है कि जब तक सीएचसी चालू नहीं की जाती, तब तक उनकी धरना जारी रहेगा। बारिश के कारण सीएचसी प्रांगण में पानी भर गया। धरनारत लोगों ने प्रदर्शन कर पानी निकासी की मांग की। दोपहर बाद स्वामी प्रेमानन्द महाराज ने रामायण कथा का वाचन किया। इस मौके पर मास्टर महेंद्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, अमरजीत राठी, प्रमोद राठी, रमेश भगत, रविंद्र, रहीसुद्दीन, नेत्रपाल सिंह, चौधरी सुखबीर सिंह, सचिन, शुभम, विक्रम सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओमबीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed