फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   श्रम प्रर्वतन अधिकारी ने ढीली छोडी कमान, नहीं काटा को चालान

श्रम प्रर्वतन अधिकारी ने ढीली छोडी कमान, नहीं काटा को चालान

Thu, 26 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
श्रम प्रर्वतन अधिकारी ने ढीली छोडी कमान, नहीं काटा को चालान
बड़ौत (बागपत)। नगर मेें साप्ताहिक बंदी का असर बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी की ढीली कार्यशैली के चलते नहीं दिखाई दिया, क्योंकि न तो उन्होंने किसी दुकान का चालान काटा और न ही कोई चेकिंग की। इस कारण दुकानें यथावत खुली रहीं और साप्ताहिक बंदी का असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

शासन के आदेश के अनुसार बड़ौत मेें बुधवार को साप्ताहिक बंदी लागू होना तय था, इसके लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूनम बत्रा को जिम्मेदारी सौंपी। शासन के निर्देश पर पहले दो बुधवार को मात्र खानापूर्ति के लिए नगर मेें साप्ताहिक बंदी के लिए अभियान चलाया, इसमेें छह दुकानदारों के चालान भी काटे , लेकिन अब साप्ताहिक बंदी का अभियान फुस्स हो गया। नतीजन बुधवार को साप्ताहिक बंदी का असर देखने को नहीं मिला और दुकानदारों ने भी बेखौफ दुकान खोली। श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूनम बत्रा का कहना था कि वे दूसरे कार्य मेें व्यस्त थीं, इसलिए कोई चालान नहीं काटा गया। इस संबंध मेें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना था कि हर हाल मेें साप्ताहिक बंदी करानी है। यदि कोई दुकानदार इसका विरोध करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed