फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले के 188 गांव जल्द होंगे वाई-फाई से होंगे लैस

जिले के 188 गांव जल्द होंगे वाई-फाई से होंगे लैस

Sat, 23 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जिले के 188 गांव जल्द होंगे वाई-फाई से होंगे लैस
जिले के 188 गांव जल्द होंगे वाई-फाई से होंगे लैस
विज्ञापन


बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने डिजिटल इंडिया की ओर जिला बढ़ना शुरू हो गया है। जिले की 188 गांव पंचायतों में वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। गांवों को आप्टिकल फाइवर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। शिकोहपुर गांव ने इसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। जुलाई में लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
इस योजना में पहले चरण के लिए जनपद के 188 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जहां पर आप्टिकल फाइबर नेटवर्क का काम शुरू हो गया है। जिसके माध्यम से गांवों को वाईफाई की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। इसके माध्यम से गांवों में घर बैठे छात्र भी आनलाइन पढ़ाई के साथ ही अन्य आनलाइन सेवाएं पा सकेंगे। किसान अपने फसलों के वाजिद दाम की जानकारी कर सकेंगे। उन्हें इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेंशनों का आवेदन भी आनलाइन अपने एक मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से कर सकेंगे। गांवों में वाई-फाई व्यवस्था के शुरू होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। शिकोहपुर गांव में नेटवर्क का कार्य पूरा हो गया है। जुलाई माह में लोगों को वाईफाई की सुविधा मिल जाएगी। ग्राम प्रधान के प्रति नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में चार जगह सैटअप लगवा दिया गया है। इसका कार्य तो पूरा हो गया है, लेकिन जुलाई में सुविधा मिलेगी। उधर कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि देश के सवा लाख ग्राम पंचायत को डिजिटल बनाया जाएगा। जिसके तहत जिले के 188 गांवों में कार्य चल रहा है। यह योजना का प्रथम चरण है। शिकोहपुर गांव में अगर कार्य पूरा हो गया है यहां पर जल्द वाईफाई सुविधा का लाभ युवाओं को मिल जाएगा। शिकोहपुर गांव प्रधान के प्रति नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में प्राइमरी पाठशाला, लांडा पट्टी, ढोला पट्टी और बहरा पट्टी में वाई-फाई के पैनल लगाए गए है। जो पूरे गांव का कवर करेंगे।
विज्ञापन

सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के जिला प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि जिन गांवों का चयन किया गया है प्रत्येक गांवों में वाईफाई के सैटअप सहित चार सौर ऊर्जा के पैनल लगाए जाएंगे। एक पैनल साढ़े तीन सौ मीटर का एरिया कवर करेगा। जगहों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
प्रथम चरण के लिए चार ब्लाकों का हुआ चयन
जिले में अभी वाई-फाई योजना के लिए बागपत, पिलाना, बिनौली, और खेकड़ा ब्लॉक का चयन किया गया है। इन ब्लॉकों के 188 गांवों में कार्य चल रहा है। काम पूरा होते ही सभी गांव वाईफाई हो जाएंगे।
-----------------
सौर ऊर्जा से चलेंगे वाई-फाई का सैटअप
गांवों में चलने वाले सैटअप पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलेंगे। इसके लिए सोलर पावर प्लेट लगाई जा रही है। जिसके माध्यम से सैटअप चलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed