फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बालिकाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

बालिकाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

Sat, 07 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बालिकाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स
बड़ौत। मिनर्वा पब्लिक स्कूल आदर्श नंगला में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। शुभांरभ प्रबंधक सत्यपाल, डायरेक्टर पुनीत कुमार, प्रधानाचार्य धनेन्द्र कुमार व उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने किया। प्रबंधक सत्यपाल ने कहा कि महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं किसी भी हमले या छेड़छाड़ की स्थिति में बिल्कुल न घबराएं और इसकी सूचना 1090 पर दें। अपने पास हमेशा मिर्च पाउडर, स्प्रे की बोतल रखे। डायरेक्टर पुनीत कुमार ने कहा कि मनचलों को अपने आप पर हावी न होने दें। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दें। स्कूली छात्राओं ने स्कूल का थीम सॉग ओरी चिरैया की प्रस्तुति व देशभक्ति कार्यक्रम के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निकिता, बबीता, रश्मि, ज्योति, पूनम, भारती, साक्षी, दीपिका, सोनम, रूबी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed