फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महर्षि कश्यप जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री आज बड़ौत में

महर्षि कश्यप जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री आज बड़ौत में

Thu, 05 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महर्षि कश्यप जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री आज बड़ौत में
बड़ौत (बागपत)। महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर आज महर्षि कश्यप जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक केपी मलिक, डीएम ऋषिरेंद्र, एसपी जयप्रकाश, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा व कोतवाली प्रभारी एके सिंह व अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सभा स्थल पर बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल का भी निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप देकर संयोजक अनिल कुमार कश्यप, ओमपाल कश्यप, अनिल कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 बजे पहुंचेंगे और महर्षि कश्यप जयंती पर सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी होंगे। सभा के लिए 150/ 120 फुट का पंडाल बनकर तैयार हो चुका है और सभा स्थल के आसपास पड़ी ईंटों और गंदगी को नगर पालिका द्वारा साफ कराया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि के सभा स्थल के आसपास मकानों पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed