फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरोपी दीपक ने कोर्ट में किया सरेंडर

आरोपी दीपक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आरोपी दीपक ने कोर्ट में किया सरेंडर
बागपत। ढिकौली गांव में डेढ़ माह पूर्व गौरव वाल्मीकि को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपक ने पुलिस को चकमा देकर बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में चार आरोपियों को चांदीनगर थाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में 18 फरवरी को गौरव वाल्मीकि को गोली मार दी गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इस मामले में पांच युवकों के खिलाफ थाने पर धारा 307 व एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में दीपक पुत्र जगदीश निवासी ढिकौली फरार चल रहा था। बुधवार को दीपक ने बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया कि आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed