फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंचायत में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया

पंचायत में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया

Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर बृहस्पतिवार को शबगा गांव में पंचायत की। इसमें समस्या को लेकर आक्रोश जताया । इसमें जल्द ही आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।

इस पंचायत में सपा नेता अनुज पंवार ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण क्षेत्र के हजारों किसानों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। गन्ना भुगतान नहीं होने के कारण न तो किसान अपने परिवार का खर्च चला पा रहा है और न ही समय पर बच्चों की फीस जमा हो पा रही है और न ही बेटा और बेटियां की शादी। परिवार के बीमार सदस्य का इलाज भी रिश्तेदारों, साहूकारों से ब्याज पर पैसे लेकर कराना पड़ रहा है। सैकड़ों बार बकाया गन्ना भुगतान दबाने वाली मिलों के खिलाफ प्रदर्शन हो चुका है, लेकिन हर बार उग्र आंदोलन की चलते प्रशासनिक अधिकारी बीच-बचाव कर देते हैं। बाद मेें समझौते को भी पूरा नहीं किया जाता हैं। पंचायत मेें जल्द ही आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। इसमें रविंद्र, सुरेंद्र, हरवीर, जयपाल, अमरपाल, देवेंद्र, जयवीर, यशवीर तोमर, जसवीर तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed