फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की पार्टी में जगह नहीं- चौधरी रामकुमार सिंह

निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की पार्टी में जगह नहीं- चौधरी रामकुमार सिंह

Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की पार्टी में जगह नहीं- चौधरी रामकुमार सिंह
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमेें जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की कोई जगह नहीं है।

इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग तंग आ चुके हैं। किसान बर्बाद हो चुका है, गन्ना का भुगतान नहीं हो पा रहा है। रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना मिल नहीं ले रहा है। इससे किसान और मजदूर परेशान हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा यदि जल्द ही बकाया गन्ना भुगतान नहीं हुआ और रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना नहीं लिया तो पार्टी संबंधित गन्ना मिल के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की पार्टी मेें कोई जगह नहीं है। यदि वे पार्टी में बना रहना चाहते हैं तो पार्टी हित में काम करें। उन्होंने पंजाब में स्थानीय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हर्ष जताया। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इसमें हेमंत एडवोकेट, दीपक राठी एडवोकेट, देवेंद्र लंबरदार, रवि प्रकाश, ब्रहम पाल, रामनरेश तोमर, संत कुमार, तेजवीर तोमर, देवेंद्र चौहान, हरेंद्र एडवोकेट, जयवीर राणा एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed