{"_id":"5a74ba9c4f1c1b805a8b7963","slug":"171517599388-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेगें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेगें शिक्षक
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
बड़ौत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर शिक्षक विरोधी नीतियों का आरोप लगाया और यूपी बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान किया।
बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बुलंदशहर में चयन बोर्ड से चयनित अनुसूचित जाति के शिक्षक से कार्यभार ग्रहण कराते वक्त जिला विद्यालय निरीक्षक और विद्यालय के प्रबंधक ने चार लाख की उगाही की। इसके चलते वेतन भुगतान न होने पर आर्थिक तंगी से जूझने पर शिक्षक बिजेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली। लेकिन अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे शिक्षकों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। इसके अलावा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सरकार द्वारा घोषित नियमावली अभी तक नहीं बनाई गई है। न ही समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था हो पाई है। विद्यालयों में 60 प्रतिशत शिक्षकों के पद रिक्त हैं। लेकिन अभी तक उन पर भी नियुक्तियां नहीं की गयी है। प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने भी विचार रखे। शिक्षक नेताओं ने कहा कि तमाम समस्याओं के चलते शिक्षकों ने छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान किया। इस अवसर पर ललित जैन, संरक्षक इंद्रपाल शामिल रहे।