{"_id":"5a721d284f1c1b80268b7971","slug":"171517428008-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूंडपुर में हिंडन पर कराया जाए पुल निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूंडपुर में हिंडन पर कराया जाए पुल निर्माण
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में हिंडन नदी पर पुल निर्माण कराने सहित कई समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कमिश्नर ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
ग्राम प्रधान संजय देशवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मेरठ पहुंचकर कमिश्नर को बताया कि गांव में हिंडन नदी पर पुल न बनने के कारण कई गांवों के किसानों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। झुंडपुर, मिलाना, तमेलागढ़ी, खपराना, शाहपुर बाणगंगा आदि गांवों के किसानों की जमीन हिंडन नदी के दूसरी तरफ है। जिस पर खेती करने के लिए किसानों को या तो नदी से होकर निकलना पड़ता है या फिर सरोरा होकर 20 किमी की दूरी तय कर जाना पड़ता है। पुल बनने से मिलाना, बोपुरा, फौलादनगर, गैडबरा, दाहा, तमेला गढ़ी, खपराना, शाहपुर बाणगंगा, आजमपुर मुलसम, पलड़ा, गढ़ी कांगरान, निरपुड़ा आदि गांवों को लाभ मिलेगा। मेरठ जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा, क्योंकि अब इन गांवों के लोगों को पहले बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर आना पड़ता है या बरनावा पहुंचकर वहां से मेरठ या फिर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना पहुंचकर मेरठ जाना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र हट्टी, अंग्रेज, यशपाल सिंह, रणकुमार, पप्पू शर्मा, चंद्रपाल, जसवीर सिंह, सुधीर कुमार, सोनू आदि रहे।