{"_id":"5a6f6b494f1c1bb3208b635d","slug":"171517251401-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी में फैली गंदगी, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी में फैली गंदगी, परेशानी
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत की कांशीराम कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। नागरिकों ने कहा शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते हैं, पर इसके बाद सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं देते। नागरिकों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से बड़ौत की कांशीराम कॉलोनी के नागरिकों ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कॉलोनी में गंदगी फैली है। इससे हर वर्ग के लोग परेशान हैं। पानी निकासी का रास्ता न होने के कारण मार्ग पर ही गंदा पानी भरा रहता है। तालाब की सफाई और जल निकासी नहीं कराई। इसकी शिकायत कई बार बड़ौत के अफसरों से कर चुके हैं। समस्या को दूर करने पर किसी का ध्यान नहीं है। चुनाव के दौरान नेता वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन समस्या के समाधान की कोई योजना तक नहीं बनाते। गंदगी के कारण कॉलोनी में बीमारी फैल रही है। बच्चों को त्वचा रोग हो गए है। लोगों ने मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसडीएम बड़ौत को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसमें रोहतन मेहता, बबली, राजकुमारी, अनीता, सीमा, किरण, फूल कुमारी, दुलेश्वर, अशोक, रहीस, मुकेश कुमार, रवि कुमार, राम कुमार, नीरज, संजू, अर्जुन, बिजेंद्र, कृष्णपाल, राहुल, ऊषा, निशा, हसीना, रीना, हारुण, कविता, पुष्पा आदि रहे।