फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुसार में टूटे विद्युत पोल को लेकर प्रदर्शन

पुसार में टूटे विद्युत पोल को लेकर प्रदर्शन

Tue, 16 Jan 2018 01:30 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुसार में टूटे विद्युत पोल को लेकर प्रदर्शन
दोघट (बागपत)। पुसार बस स्टैंड पर पांच दिन पहले गन्ने के भरे ट्राले में फंसकर एक विद्युत पोल टूटकर गिर गया था। जिससे स्टैंड की विद्युत सप्लाई ठप्प हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी विद्युत कर्मियों ने मौके पर जाकर पोल नहीं बदलवाया है। इससे नाराज स्टैंड वासियों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी की यदि दो दिन में विद्युत पोल नहीं बदलवाया गया तो बस स्टैंड पर निगम के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। इसमें कृष्णपाल राठी, सतेंद्र राठी, राजकुमार अहलावत, लोकेश शर्मा, सुभाष, ओमपाल पंवार, बीनू तोमर, गोपाल पंवार, बबलू चौधरी, अनुज, मनोज, शौकिन्द्र मलिक, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दोघट में भेजे जा रहे है त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल
दोघट (बागपत)।। कस्बा दोघट में चेयरमैन बबीता देवी के आवास पर बैठक हुई। इसमें लोकेंद्र ठेकेदार ने कहा कि विद्युत निगम कस्बावासियों को त्रुटि पूर्ण बिजली के बिल भेज रहा है। मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल नहीं भेजे हैं। बिजली के बिलों में हुई त्रुटियों को ठीक किया जाएगा। इसको लेकर कस्बवासियों में आक्रोश व्याप्त है। एक्सईएन प्रथम बड़ौत एसपी टांक, एसडीओ सुधाकर, जेई विकास कुमार व राकेश कुमार बैठक में पहुंचे और समस्याएं सुनीं। एक्सईएन ने उन्हें आश्वासन दिया कि त्रुटि पूर्ण विद्युत बिलों को ठीक कराया जाएगा। इसमें मास्टर मांगेराम आर्य, भूरा, नरेश पहलवान, राजीव, रणपाल, देशपाल, सुखपाल, प्रेमपाल, राजकुमार, राजवीर, हरेंद्र, धीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गैडबरा में पशु चिकित्सा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
दोघट (बागपत)।। ग्रामीणों ने गैडबरा गांव में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पशु चिकित्सा विभाग को सात दिन पहले आवारा सांड़ के कंटीलें तारों में उलझकर गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी , लेकिन अब तक कोई नहीं पहुंचा। युवाओं ने सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और सांड़ का सही इलाज कराने की मांग की। इसमें अनुज, अंकित, कुलदीप, कपिल, साइन, संजीव, रोहित, अजित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed