{"_id":"5a3ffcd54f1c1ba12d8ba908","slug":"171514142933-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजपेयी का बड़ौत से है गहरा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजपेयी का बड़ौत से है गहरा रिश्ता
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बड़ौत नगर से गहरा रिश्ता रहा है। वे प्रधानमंत्री बनने से पहले और बाद में भी कई बार बड़ौत आ चुके हैं। आज भी नगरवासियों के दिलों में अटल बिहारी वाजपेयी बसते हैं।
जेवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर बताते है कि अटल जी का बड़ौत से गहरा रिश्ता रहा है। वे प्रधानमंत्री बनने से पहले और प्रधानमंत्री बनने पर दोनों बार चुनावी सभाओं में जब वे जनता वैदिक महाविद्यालय आए तो डॉ. आत्माराम तोमर को उनका हैलीपेड पर स्वागत करने का अवसर मिला । डॉ. तोमर ने बताया कि कई बार अटल जी से वे दिल्ली में उनके आवास पर कई बार मिलने का अवसर मिला। उन्होंने बताया 1998 में प्रथम बार जब अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रथम बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। तब डॉ. आत्मराम तोमर राज्यमंत्री स्तर प्राप्त गन्ना विकास संस्थान के उपाध्यक्ष थे। वे शपथ ग्रहण समारोह के अगले ही दिन अपने साथियों सहित जब वाजपेयी को बधाई देने उनके आवास पर गए तो उन्होंने डॉ. तोमर को पहचान लिया और गले मिलकर उन्हें बधाई स्वीकार की। डॉ. तोमर आज भी उनके साथ बैठे चित्र को देखकर भावुक हो जाते हैं।