{"_id":"5a3c0c354f1c1bc5758ba843","slug":"171513884725-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर बिफरे राशन डीलर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर बिफरे राशन डीलर, प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को राशन डीलरों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने नगर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और बाद में समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा के जिलाध्यक्ष को सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या में राशन डीलर जिलाध्यक्ष कंवर पाल चौहान और कुशल पाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने राशन विक्रेताओं को मानदेय और अन्य प्रदेशों की भांति 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन देने, पूर्व बकाया डोर स्टेप डिलीवरी का भुगतान व बाल पोषाहार किराये का भुगतान अविलंब कराने और डोर स्टेप डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना 2013 के अंतर्गत वसूली की व्यवस्था कराने, अन्य प्रदेशों की भांति चीनी, नमक, दाल, गैस व चाय आदि एवं सरकारी योजनाओं का संचालन कराने, जिन कार्डधारकों के हाथ में रेखाएं नहीं है, उन उपभोक्ताओं को बिना ई-पॉश मशीन के वितरण कराने और ग्राम पंचायत का वर्चस्व समाप्त कर राशन की दुकान को सरकारी नियंत्रण में लेने की मांग की।