{"_id":"59f62ce94f1c1b0d698b8265","slug":"171509305577-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र केसरी महिला मल्ल को जगह-जगह सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र केसरी महिला मल्ल को जगह-जगह सम्मानित किया गया
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/छपरौली (बागपत)।
कस्बा दोघट में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में नोएडा में हुई चैंपियनशिप मेें उप्र केसरी महिला मल्ल का खिताब जीतने वाली महिला पहलवान को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ किरणपाल दोघट, जिला कुश्ती सचिव कृष्णपाल खलीफा, अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र खोखर ने संयुक्त रूप से किया। किरणपाल का कहना था कि आज लड़कियां घरों से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में आगे बढ़कर लड़कों को पछाड़ रही है। हमें बेटी और बेटी में कोई अंतर नहीं समझना चाहिए। पहलवान मधु ने कहा कि आज समय आ गया है कि लड़कियां को आगे बढ़कर प्रोत्साहित किया जाएं। सीमा पंवार को ट्राफी देकर सम्मानित किया ।
उधर, छपरौली अखाड़े में भी आयोजित समारोह में सीमा पंवार को सम्मानित किया । अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि 26 से 27 अक्तूबर नोएडा में हुई चैंपियनशिप में महिला पहलवान सीमा पंवार ने 53 और 63 किग्रा भार वर्ग में की कुश्ती जीत कर उप्र केसरी महिला मल्ल का खिताब जीता। इसमें कृष्णपाल खलीफा, बबीता, सत्यवीर, प्रमोद, मनोज पहलवान, प्रहलाद, अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र खोखर शामिल रहे।