{"_id":"59f388f84f1c1bcd538b99d4","slug":"171509132536-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बामनौली में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
दोघट। प्रसव के दौरान बड़ौत में हुई महिला की मौत के मामले में स्वास्थ विभाग की टीम बामनौली गांव में जांच करने पहुंची। टीम महिला के परिजनों से बात करने के बाद लौट आई।
बामनौली निवासी अमजद की पत्नी शकीला की दो अक्तूबर को बड़ौत के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसमें बच्चे की जान बच गई। परिजनों ने हंगामा किया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के आश्वासन पर ही परिजन शांत हुए थे। इसी मामले की जांच करने स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को बामनौली में पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंची। महिला की सास से जानकारी लेकर टीम लौट गई। जांच करने पहुंचे डॉ. अजय शाही ने बताया कि महिला की बड़ौत में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसी संबंध में यहां पहुंचे थे। इसकी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।