फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ब्लॉक पर अवर अभियंताओं का हंगामा

ब्लॉक पर अवर अभियंताओं का हंगामा

Thu, 14 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक पर अवर अभियंताओं का हंगामा
ब्लॉक पर अवर अभियंताओं का हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय पर बुधवार को हैंडपंप रिबोर के बारे में होने वाली बैठक में विभागीय अफसरों के नहीं मिलने से आक्रोशित अवर अभियंताओं ने हंगामा किया।

बुधवार को काफी संख्या मेें अवर अभियंता ब्लॉक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशों पर हैंडपंपों के रिबोर के संबंध में बीडीओ प्रेमचंद एवं एडीओ पंचायत रणधोल की ओर से बैठक लेना प्रस्तावित था। इसलिए सिंचाई विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों के अवर अभियंता जनपद मुख्यालय एवं अन्य ब्लाकों से यहां पर पहुंचे। लेकिन न तो यहां पर बीडीओ मिले और न ही एडीओ पंचायत। घंटों तक इंतजार के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित अवर अभियंताओं ने ब्लाक पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अपने विभागीय कार्यों को छोड़कर बैठक के लिए आए थे। लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिला। इस कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि बाद में सभी चेतावनी देकर लौट गए। उधर, बीडीओ प्रेमचंद का कहना है कि वे सीडीओ की बैठक के लिए व्यस्त थे। हंगामा करने वालों मेें आनंद, भरत सिंह, वीरपाल पंवार, अमित मौर्य, सुनील कुमार सोलंकी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed